सुबह 10 बजे तक 24.01% मतदान, बालेसर में सर्वाधिक
जोधपुर: पंचायत चुनाव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सुबह 10 बजे तक 24.01% मतदान,बालेसर में सर्वाधिक। पंचायती राज संस्थानों के आम चुनाव 2026 के तहत जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक कुल 24.01% मतदान दर्ज किया गया है। इस दौरान 60,840 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित 21 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस
जिले में कुल 189 ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहा है,जिनमें 2,53,445 पंजीकृत मतदाता हैं। सभी पंचायतों में सुबह 7 बजे मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ।
पंचायत समिति वार मतदान
-बालेसर:25.63% (सर्वाधिक)
-आगोलाई: 25.22%
-शेखाला: 23.93%
-शेरगढ़: 23.81%
-चाबा: 23.46%
-चामु: 22.32%
14 पंचायतों में निर्विरोध सरपंच
कुल 14 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं,जिनमें चाबा में 5,चामु में 4,शेखाला में 3,शेरगढ़ में 1 और बालेसर में 1 ग्राम पंचायत शामिल है।
