मिल्क मैन कॉलोनी गरबा महोत्सव में महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मिल्क मैन कॉलोनी गरबा महोत्सव में महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग। शहर के पाल रोड स्थित मिल्कमैन कॉलोनी की गली नम्बर 10 में बाबा रामदेव मंदिर के सामने पार्क में माँ अम्बे गरबा मंडल की ओर से तीन दिवसीय गरबा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ। गुरुवार रात्रि से माँ अम्बे की प्रातिमा की पूजा अर्चना से कार्यक्रम शुरू हुआ।
गरबा नाइट्स आयोजक राकेश भाटी ने बताया कि गरबा कार्यक्रम में इवेंट ओर हाई लेवल के साउंड और शानदार लाइटिंग से गरबा-डांडिया कार्यक्रम की सुंदरता को भव्य बनाया गया।डीजे पर चल रहे माँ अम्बे के गरबा भजनों पर युवक- युवतियां,विवाहित जोड़े और बच्चे जमकर गरबा- डांडिया खेलते हुए नजर आए।
आचार्य चन्द्रप्रभानन्द गिरि जोधपुर आएंगी
आयोजक संतोष भाटी द्वारा बच्चों के लिए भोजन-प्रसादी भी रखी गई। भाटी ने बताया कि वे 2019 से गरबा महोत्सव का आयोजन करवा रहे हैं। आयोजन 24 अक्टूबर तक चलेगा। तीन दिवसीय गरबा-डांडिया आयोजन में अच्छी परफॉर्मेंस देने वाले को सम्मानित कर उपहार दिया जाएगा। शुक्रवार को गरबा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
