Doordrishti News Logo

विहिप का हिंदू समागम 25 को लोकसभा स्पीकर आएंगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विहिप का हिंदू समागम 25 को लोकसभा स्पीकर आएंगे। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे व श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के शुभारंभ पर 25 अक्टूबर को शहर के मगनी राम बांगड़ इंजीनियरिंग कॉलेज में विराट हिंदू समागम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष डॉ ओम बिरला, मुख्य वक्ता विहिप के केंद्रीय सयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन,विशिष्ट अतिथि केंदीय संस्कृति पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अध्यक्षता रमेश अग्रवाल करेंगे।

प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश को प्रथम निमंत्रण अर्पित कर कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं ने गजानन जी के चरणों में कार्यक्रम की निर्विघ्न सफलता एवं भव्य आयोजन की मंगलकामना की।

जानलेवा हमला और तोड़फोड़ करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विहिप मंत्री विक्रांत अग्रवाल ने बताया कि गणेश मंदिर में गजानन जी को निमंत्रण अर्पित करने के पश्चात हिंदू समागम के निमंत्रण को शहर के प्रमुख गणमान्य लोगों को आमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष मानाराम बिश्नोई,राजेश पटेल, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, दयाल प्रजापत, नरेंद्र सिंह पवार,तरुण सोतवाल, प्रदीप साखला एवं मदन सेन सहित विश्व हिंदू परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।