छुपाकर रखी अवैध पिस्टल बरामद आरोपी से पूछताछ जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),छुपाकर रखी अवैध पिस्टल बरामद आरोपी से पूछताछ जारी। कमिश्रर स्पेशल टीम ने अवैध हथियार पिस्टल को बरामद किया है। आरोपी ने पिस्टल को विवेक विहार आवासीय योजना के समीप छुपाकर रखा था। उसकी निशानदेही पर आज यह पिस्टल बरामद की गई।
पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी.के निर्देशन में कमिश्रर स्पेशल टीम के एसआई मेहराज तंवर मय टीम ने अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल बरामद की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने आरोपी सेक्टर 3 कुड़ी निवासी चिराग सिंह पुत्र हुकम सिंह से पूछताछ की।
जोधपुर जिले में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
आरोपी की निशानदेही पर विवेक विहार आवासीय योजना के पास डामर रोड के निकट छुपाकर रखी गई एक पिस्टल बरामद की गई। बरामद हथियार के संबंध में अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए थाना विवेक विहार को सूचित किया गया।
