Doordrishti News Logo

सब्जी के खाली लकड़ी के कैरटों में लगी आग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सब्जी के खाली लकड़ी के कैरटों में लगी आग। शहर के महामंदिर सर्किल के पास में सब्जी मंडी में बुधवार की रात को आग लग गई। सब्जी मंडी में रखे लकड़ी के खाली कैरटों में लगी आग से एकबारगी वहां अफरातफरी मच गई।

हालांकि सूचना के साथ वहां पहुंची दमकल ने आग पर तत्काल काबू पा लिया। किसी प्रकार के जनहानि या बड़े नुकसान की बात सामने नहीं आई है।महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सर्किल के पास में आई सब्जी मंडी में लकड़ी के खाली कैरेट रखे हुए थे।

सामूहिक विवाह सम्मेलनों में 32 जोड़े बने हमसफर

उसमें अज्ञात कारण से आग लगी थी। बाद में नागौरी गेट से पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू कर लिया था। कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। खाली कैरेट वहां सब्जी विक्रेताओं द्वारा रखे जाते है।