दशहरा आज: जोधपुर में ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था
श्रीराम की सवारी और रावण दहन पर यातायात डायवर्जन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दशहरा आज: जोधपुर में ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था। महानगर में दशहरे पर भगवान श्रीराम की सवारी मेहरानगढ़ फतेहपोल से रवाना होकर आडा बाजार, कुमारिया कुआं,जालोरी गेट,शनिश्चरजी का थान, 5वीं रोड होते हुए 12वीं रोड चौराहा से रावण का चबूतरा गेट नं. 01 पहुंचेगी। सूर्यास्त पर रावण दहन के बाद सवारी वापस मेहरानगढ़ जाएगी।
यातायात प्रतिबंध
1.प्रातः 10 बजे से सवारी निकलने तक फतेहपोल से जालोरी गेट मुख्य सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
2.सायं 05 बजे से रावण दहन तक जालोरी गेट से 12वीं रोड तक सामान्य यातायात बंद,वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट रहेगा।
3.दोपहर 02 बजे से रावण दहन तक रावण का चबूतरा व बरकतुल्लाह खां स्टेडियम के चारों ओर भारी वाहनों का आवागमन बंद।
नो-पार्किंग जोन
-रेजीडेंसी रोड से कल्पतरु मोड़,रावण का चबूतरा गेट संख्या 01, 02 व 09,जैन ट्रैवल्स के सामने,कल्पतरु सिनेमा के सामने,बाल विहार मंदिर स्कूल व कॉक्स कुटीर भवन रोड तक।
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से हड़कंप बाल-बाल बचे अभिनेता
-श्रीराम एक्सीलेंसी से महावीर सर्किल,महावीर सर्किल से लायंस क्लब रोड।
पार्किंग स्थल
-रेजीडेंसी रोड पर जलजोग चौराहा से श्रीराम एक्सीलेंसी चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ
-बॉम्बे मोटर चौराहा से 12वीं रोड चौराहा के बीच दोनों तरफ
-पाल रोड पर पुरानी मसूरिया पुलिस चौकी से दल्ले खां की चक्की तक
-रेजीडेंसी रोड से चिल्ड्रन पार्क सरदारपुरा बी रोड तक
नोट: रावण का चबूतरा व स्टेडियम की पूर्वी सड़क (कल्पतरु कॉम्प्लेक्स) पर पार्किंग सुविधा नहीं होगी।_
डायवर्जन
दल्ले खां की चक्की से 12वीं रोड से रेजीडेंसी रोड पर,जलजोग चौराहा, बॉम्बे मोटर्स चौराहा से 12वीं रोड,5वीं रोड से 12वीं रोड तक अन्य वाहन व सिटी बस/रोडवेज डायवर्ट रहेंगे। स्टेडियम की तरफ केवल मेले में शामिल होने वाले वाहन ही पार्किंग स्थलों तक जा सकेंगे।
आपातकालीन सेवाओं
एम्बुलेंस,अग्निशमन के लिए सभी रास्ते खुले रहेंगे। यातायात पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
