10 हजार का इनामी गिरफ्तार
नवरात्रि में मकान की नींव डालने गांव आया था आरोपी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),10 हजार का इनामी गिरफ्तार। जोधपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को दस्तयाब किया है।
आरोपी भीलवाड़ा जिले के करोंई थाना क्षेत्र में वर्ष 2024 में दर्ज 4 क्विंटल डोडा पोस्त बरामदगी के प्रकरण में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी के निकट सुपरविजन में स्पेशल टीम प्रभारी उप निरीक्षक मेहराज तंवर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दस्तयाब आरोपी आमली की ढाणी,खेड़ी,थाना डांगियावास निवासी सुनील पुत्र गिरधारीलाल बिश्नोई है। संबंधित प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी नवरात्रि के दौरान अपने मकान की नींव डालने के सिलसिले में गांव आया हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर सीएसटी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे दस्तयाब कर लिया।
