Doordrishti News Logo

सीमेंट फैक्ट्री में चोरी करने के छह आरोपी गिरफ्तार

चुराया गया माल और वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारवाड़ सीमेंट फैक्ट्री में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 6 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। ये चोर फैक्ट्री से 6 लाख रुपए का सामान पिकअप गाड़ी में भरकर ले गए थे। पुलिस ने चोरी गया पूरा माल और वारदात में प्रयुक्त पिक अप को बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार,घटना 12 अक्टूबर की है। घोड़ावट स्थित मारवाड़ सीमेंट फैक्ट्री की दीवार फांदकर अज्ञात बदमाशों ने स्टोर में धावा बोला था। चोरों ने स्टोर में रखे कीमती पावर केबल, एल्युमिनियम प्लेट,गैस कटर और रेगुलेटर समेत करीब 6 लाख रुपये का सामान चुराया और उसे पिकअप में लादकर फरार हो गए थे।

बदला लेने के लिए गैराज में खड़ी गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर भागे युवक

मामला सामने आने के बाद ग्रामीण एसपी पंकज यादव के निर्देशन में एएसपी रामेश्वरलाल और वृत्ताधिकारी बिलाड़ा मनीष देव के सुपरविजन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारदात का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने मामले में सभी 6 आरोपियों भीमगढ़, थाना रास जिला ब्यावर निवासी जितेन्द्र पुत्र अशोक कुमार व सोनू पुत्र भैराराम,नाहरपुरा गिरी, थाना सेन्दड़ा निवासी सम्पतसिंह पुत्र पप्पुसिंह व राजुसिंह पुत्र बिरम सिंह,भीमगढ़,थाना रास निवासी विनोद पुत्र रोशन और भवानी खेड़ा,थाना साकेतनगर जिला ब्यावर निवासी मस्तान पुत्र महेन्द्र निवासी को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।