दीपोत्सव शिल्पकार मेले में RBI व लीड बैंक का वित्तीय साक्षरता शिविर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दीपोत्सव शिल्पकार मेले में RBI व लीड बैंक का वित्तीय साक्षरता शिविर। दीपोत्सव और शिल्पकार सांस्कृतिक मेले के अवसर पर अर्बन हाट परिसर में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से ‘एक मेला वित्तीय साक्षरता के नाम’ थीम पर वित्तीय साक्षरता मेले का आयोजन किया गया।
बोरवेल में जिंदगी की जंग हारा मासूम भोमाराम
शिविर का मुख्य उद्देश्य मेले में आए कारीगरों, किसानों,व्यापारियों और आम नागरिकों को आधुनिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना तथा वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना था।
शिविर का उद्घाटन जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक (जयपुर) के एलडीओ वीरेंद्र चारण और डीआईसी जीतराम चौधरी उपस्थित थे। उनके साथ जिला अग्रणी बैंक के एलडीएम श्याम पुरोहित,सहायक एलडीएम धीरेंद्र,वित्तीय साक्षरता केंद्र (CFL) मंडोर के स्टाफ तथा एरिया मैनेजर मनीष रामावत सहित कई वरिष्ठ बैंक अधिकारी मौजूद थे।
शिविर के दौरान RBI अधिकारियों ने बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति ग्रामीणों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक खाता विवरण, एटीएम पिन,यूपीआई पिन या ओटीपी साझा न करें,क्योंकि बैंक कभी भी फोन पर ऐसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगता। लॉटरी के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल और अनजान लिंक्स से बचने की भी सलाह दी गई।
डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूपीआई,क्यूआर कोड, नेट बैंकिंग और माइक्रो- एटीएम से सुरक्षित डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने ग्रामीणों के सवालों का मौके पर ही समाधान किया और वित्तीय जागरूकता से जुड़े पम्पलेट व अध्ययन सामग्री का वितरण किया।
