Doordrishti News Logo

ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा, 46.09 लाख की अवैध संपत्तियां फ्रीज

एक मकान,तीन वाहन और छह दुकानें

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा, 46.09 लाख की अवैध संपत्तियां फ्रीज। अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ जोधपुर पश्चित जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो शातिर तस्करों पर बड़ा वित्तीय प्रहार किया है।

पुलिस थाना झंवर ने एनडीपीएस एक्ट,1985 की धारा 68-एफ (2) के तहत कार्रवाई करते हुए दो तस्करों की करीब 46 लाख 9 हजार रुपए की अचल और चल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है।

डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने बताया कि पुलिस ने राहड़ो की ढाणी,बड़ला नगर,थाना झंवर निवासी शेखर राम पुत्र श्रीराम की सम्पत्ति फ्रीज की। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 3 प्रकरण दर्ज हैं और कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है।

साइबर पुलिस की मुस्तैदी से 31 लाख की ठगी नाकाम

पुलिस ने इसके गांव स्थित एक रिहायशी मकान और 3 वाहन फ्रीज किए हैं। इसके अलावा ग्राम मेलबा, थाना झंवर निवासी कानाराम पुत्र रामारामके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 8 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसकी ग्राम मेलबा में स्थित 6 दुकानें अपने कब्जे में ली हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक 6 तस्करों के खिलाफ पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साल 2026 में 3 हजार 846 किलो एनडीपीएस का माल नष्ट किया गया। जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ है। इसके अलावा 3 करोड़ से अधिक कीमत के जब्त वाहनों का निस्तारण किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 25 प्रतिशत अधिक कार्रवाइयां एनडीपीएस एक्ट में की गई है।