आदर्श नगर में चार दिवसीय डांडिया रास का रंगारंग शुभारंभ
- गरबा के लिए सजा माता का दरबार
- महिलाओं और बच्चों में जबरदस्त उत्साह
- आदर्श नगर आयोजन समिति का बहुचर्चित कार्यक्रम शुरू
- बच्चों और महिलाओं की म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता झलका उत्साह
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आदर्श नगर में चार दिवसीय डांडिया रास का रंगारंग शुभारंभ।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20-E स्थित आदर्श नगर में नवरात्रि महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार सायं चार दिवसीय डांडिया उत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। क्षेत्र की वरिष्ठ महिलाओं ने “सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरों वाली,बिगड़े बनादे मेरे काम रे..” माता के भजन के साथ माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पहार चढ़ा कर गरबा रास का शुभारंभ किया।
आदर्श नगर आयोजन समिति के तत्वावधान में लगातार दो वर्ष से शारदीय नवरात्रा में हो रहे गरबा रास का आयोजन इस बार शुक्रवार 16 अक्टूबर को सायं 8:00 से 10:00 बजे तक एक से बढ़कर एक डांडिया रास के गीतों पर क्षेत्रीय महिलाओं ने सजे धजे पांडाल में डांडिया खनकाकर कदम से कदम मिलाते हुए ऐसा रास रचा कि पूरा वातावरण भक्ति रस में हिलोरे लेता हुआ नजर आया।
जिले की 17 पंचायत समितियों के द्वितीय चरण का नामांकन पूर्ण
आयोजकों ने बताया कि दो घंटे तक लगातार नॉनस्टॉप चले गरबा रास में महिलाओं ने विभिन्न मुद्रा और स्टेप से दर्शकों को करतल ध्वनि करने पर मजबूर कर दिया। महिलाओं के साथ बच्चों ने भी कदम से कदम मिलाते हुए डांडिया खनकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं के लिए म्यूजिकलचेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों के दो ग्रुप और महिलाओं के ग्रुप ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। चार दिवसीय यह आयोजन शनिवार, रविवार और सोमवार को भी होगा।
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के परिणाम
किड्स ग्रुप:प्रथम-वेदांसी,द्वितीय-कियांसी,तृतीय-मिताली।
टीनएजर्स ग्रुप:प्रथम-मयंक,द्वितीय-सूर्यांश,तृतीय-मुक्ता।
महिला वर्ग: प्रथम-ललिता अरोड़ा,द्वितीय-श्रुति दवे,तृतीय-प्रेमलता दवे।
आयोजन समिति ने बताया कि शारदीय नवरात्रा पर आदर्श नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में घट स्थापना के बाद से रोजाना सुबह शाम माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। नवरात्रा महोत्सव के कार्यक्रमों की कड़ी में चार दिवसीय डांडिया महोत्सव चल रहा है।
इस दौरान प्रत्येक दिन माता की पूजा अर्चना और आरती के बाद सजे धजे पांडाल में माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ डांडिया रास चलता है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में आदर्श नगर के रहवासी उत्साह से भाग ले रहे हैं।
यह आयोजन क्षेत्र के निवासियों के सहयोग और उनकी मांग पर प्रत्येक वर्ष किया जाता रहा है। कार्यक्रम में आदर्श नगर के समस्त निवासियों को आमंत्रित किया गया है।
