अस्थि रोग विभाग में जोधपुर के तीन डॉक्टरों का परचम डॉ. देवेंद्र गोदारा प्रदेश टॉपर

RPSC सहायक आचार्य परिणाम 2024

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अस्थि रोग विभाग में जोधपुर के तीन डॉक्टरों का परचम डॉ. देवेंद्र गोदारा प्रदेश टॉपर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य भर्ती 2024 के अस्थि रोग विभाग के साक्षात्कार परिणाम में जोधपुर के तीन चिकित्सकों ने शानदार सफलता हासिल की है।

इस परिणाम में डॉ.देवेंद्र सिंह गोदारा ने पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर जोधपुर का नाम रोशन किया है। डॉ. महेंद्र सिंह टाक ने द्वितीय स्थान हासिल किया है, जबकि डॉ.कुलदीप धनखड़ का भी सहायक आचार्य पद पर चयन हुआ है।

UTB पर दे रहे हैं सेवाएं
तीनों ही चिकित्सक वर्तमान में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज से संबद्ध मथुरादास माथुर अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में अर्जेंट टेंपरेरी बेसिस (UTB) पर कार्यरत हैं और लगातार मरीजों की सेवा में जुटे हैं।

2021 में भी हुआ था चयन,कोर्ट में लंबित रहा मामला
जानकारी के अनुसार इन तीनों चिकित्सकों का चयन पूर्व में 2021 में भी RPSC के माध्यम से हो चुका था,लेकिन भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण नियुक्ति आदेश जारी नहीं हो पाए थे। अब 2024 की भर्ती में पुनः चयन होने से चिकित्सकों में खुशी की लहर है।

विभाग में बधाईयों का तांता
चयन की खबर मिलते ही विभाग में खुशी का माहौल है। विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ आचार्य डॉ. अरुण वैश्य,डॉ.सर्वेश कुमार,डॉ.अनिल जोशी, डॉ.पुखराज सहित समस्त फैकल्टी सदस्यों,रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तीनों चिकित्सकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ.वैश्य ने कहा कि यह परिणाम विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और चिकित्सकों की मेहनत का प्रमाण है।