विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र से दो बाइक चोरी हो गई। इस बारे में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि पाल रोड रूप नगर प्रथम निवासी अश्विनी कुमार पुत्र राधा किशन ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी बाइक लेकर पाल रोड नहर चौराहा की तरफ आया था। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।
नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस का व्हील लॉक अभियान
रामदेव नगर निवासी भरत पुत्र मुकेश परिहार ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी बाइक लेकर डालीबाई चौराहा पर आया था। जहां एक कपड़े की दुकान पास से उसकी बाइक चोरी हो गई। पुलिस अब बाइक चोरों की पहचान करने में जुटी है, सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है।
