Doordrishti News Logo

कार्यक्रम के नाम में ढोलिडा शब्द के इस्तेमाल पर समाज ने जताई आपत्ति

प्रशासनिक अनुमति पर भी उठाए सवाल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार्यक्रम के नाम में ढोलिडा शब्द के इस्तेमाल पर समाज ने जताई आपत्ति। शहर में होने वाले एक कार्यक्रम के नामकरण को लेकर ढोली समाज ने कड़ा ऐतराज जताया है। कार्यक्रम के शीर्षक में ‘ढोलिडा’ शब्द के प्रयोग को लेकर समाज के लोगों में असंतोष है और उन्होंने इस पर अपनी आधिकारिक आपत्ति दर्ज कराने का निर्णय लिया है।

ढोली समाज के अध्यक्ष गिरिराज राणा ने इस संबंध में स्पष्ट करते हुए कहा कि कार्यक्रम के नाम में ‘ढोलिडा’ शब्द का उपयोग समाज के लोगों को उचित और मर्यादित नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक या सांस्कृतिक आयोजन का नाम तय करते समय आयोजकों को संबंधित सामाजिक पहचान, मर्यादा और जन भावनाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

बोरवेल में गिरा 9 साल का बालक 640 फीट पर फंसा

समाज की पहचान से जुड़े शब्दों का इस प्रकार का प्रयोग भावनाओं को आहत करता है। नामकरण के साथ-साथ समाज के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को मिली प्रशासनिक अनुमति की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं।

समाज के प्रबुद्धजनों का कहना है कि प्रशासन को किसी भी आयोजन को हरी झंडी देने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके नाम या स्वरूप से किसी समुदाय विशेष की भावनाएं प्रभावित न हों। समाज ने मांग की है कि ऐसे आयोजनों में नामकरण से जुड़ी संभावित आपत्तियों की पहले से समीक्षा की जाए और विवादित शब्द को कार्यक्रम के नाम से तुरंत हटाया जाए।