प्रशिक्षण से अनुपस्थित 13 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई
- पंचायतीराज आम चुनाव-2026
- निर्वाचन दायित्वों के प्रति गंभीरता बरतें कार्मिक
- निर्धारित समय पर प्रशिक्षण एवं चुनाव संबंधी कार्यों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रशिक्षण से अनुपस्थित 13 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई। राज्य निर्वाचन आयोग,जयपुर द्वारा घोषित पंचायतीराज संस्था आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत जोधपुर जिले की छह पंचायत समितियों में चुनाव करवाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय (कार्मिक प्रकोष्ठ) द्वारा रिटर्निंग अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया था।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्टूबर, 2026 को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,चौपसनी हाउसिंग बोर्ड द्वितीय पुलिया,जोधपुर में विशेष प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे रिटर्निंग अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों (कार्मिकों) के विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कार्मिक प्रकोष्ठ द्वारा कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
रुपाराम हत्याकांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार
प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए 13 अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरुद्ध राजस्थान पंचायतीराज निर्वाचन नियम, 1994 के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायतीराज संस्था आम चुनाव-2026 से संबंधित सभी कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे निर्वाचन संबंधी दायित्वों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें तथा निर्धारित समय पर प्रशिक्षण एवं अन्य निर्वाचन गतिविधियों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।
