दो आरोपियों को चूरू से पकड़ लाई पुलिस
- शादी करवाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपये ऐंठने का मामला
- पूछताछ चल रही, कई अन्य खुलासे की संभावना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो आरोपियों को चूरू से पकड़ लाई पुलिस। अपने दो बेटों की शादी करवाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग ने देवनगर थाने में रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला धोखाधड़ी का मानकर ठगी करने वाले अब दो आरोपियों को चूरू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थानाधिकारी कमल किशोर सुथार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी चूरू जिले के साहवा निवासी बनवारी लाल पुत्र चांदनाथ और गोपाल पोल के सामने उम्मेद चौक कोतवाली चूरू निवासी अलाउदीन पुत्र सायर मो.को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों से पुलिस की तरफ से पड़ताल जारी है। मामले में जांच एएसआई हीरालाल की तरफ से जारी है।
तीन लोगो के बैंक खातों से 3.40 लाख पार
यह है मामला
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी बस्तीराम मेघवाल ने देवनगर पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पहले अलादीन नामक व्यक्ति ने उनके दो बेटों सुनील और सुखदेव की शादी करवाने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि इस काम के लिए उनसे कुल 2.50 लाख रुपये लिए गए। इनमें 50 हजार रुपये पहले, 1.50 लाख रुपये 4 सितंबर को नकद और 50 हजार रुपये 5 सितंबर को ऑनलाइन दिए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है।
4 सितंबर की रात अलादीन अपने सहयोगी बनवारी के साथ परिवार के सदस्यों को लेकर पंजाब के फिरोजपुर के पास एक गांव पहुंचा। वहां दो युवतियों कमलजीत कौर और पवनप्रीत के परिवार से बातचीत के बाद उन्हें गाड़ी में लेकर रवाना हुए।
आरोप है कि किशोर बाग क्षेत्र के पास दोनों युवतियों ने मेडिकल दुकान पर गाड़ी रुकवाई और वहां से चली गईं। बाद में परिवार के सदस्यों ने तलाश की तो दोनों युवतियां पावटा क्षेत्र में चंद्रा ट्रैवल्स के पास मिलीं। रिपोर्ट के अनुसार, युवतियों ने पंजाब लौटने के लिए टिकट भी करवाई।
