Doordrishti News Logo

शराब के लिए रुपए नहीं देने पर पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट

धमकीं भी दी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शराब के लिए रुपए नहीं देने पर पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट। शहर के खेतानाडी स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुछ लोगों ने युवक से मारपीट की। उसे जान की धमकीं दी गई।

पीडि़त का आरोप है कि उससे बदमाशों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे थे। रुपए नहीं दिए जाने पर मारपीट की। नागौरी गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आमली बेरा मंडोर निवासी गौरव पुत्र राजेंद्र गहलोत ने रिपोर्ट दी।

सर्पदंश से कृषक की मौत

रिपोर्ट में बताया कि खेतानाडी स्थित एक पेट्रोल पंप पर आया हुआ था। तब लक्ष्मण और उसके छह सात साथियों ने उसका रास्ता रोका और शराब के लिए रूपए मांगे। उसने रुपए देने से इंकार किया तो उससे मारपीट की गई जिससे वह जख्मी हो गया। बदमाशों ने उसे जान की धमकीं भी दी। नागौरी गेट थाने के एएसआई भोमदान की तरफ से मामले में तफ्तीश की जा रही है।