प्रदेशभर में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत आज

8.38 लाख से अधिक प्रकरण चिह्नित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रदेशभर में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत आज। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को राजस्थान में वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हो रही है। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर और जयपुर पीठ सहित सभी अधीनस्थ न्यायालयों, राजस्व न्यायालयों और अधिकरणों में 499 बैंचों का गठन किया गया है।

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत से प्रशासन का इनकार

मुख्य न्यायाधीश संजय के.अग्रवाल और कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस विनीत कुमार माथुर के मार्गदर्शन में तैयारियां की गई हैं। जोधपुर हाईकोर्ट में सुबह 10 बजे मुख्य न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत का शुभारंभ किया जाएगा। जयपुर पीठ में जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल शुभारंभ करेंगे।

सदस्य सचिव हरिओम अत्री के अनुसार 4,83,737 प्री-लिटिगेशन और 3,55,060 लंबित प्रकरण सहित कुल 8,38,797 प्रकरण सुनवाई के लिए चिह्नित किए गए हैं। हाईकोर्ट जोधपुर और जयपुर में 4-4 बैंचों में 4319 प्रकरण सूचीबद्ध हैं।

लोक अदालतों में समझौते के आधार पर मामलों का त्वरित और सुलभ निस्तारण ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों माध्यमों से होगा।

Related posts:

सोलर प्लांट में चोरी की कोशिश एक आरोपी को पकड़ा

October 10, 2026

एसआई प्रमोशन के लिए 2 किमी की दौड़ के बाद एएसआई का हार्ट अटैक से मौत

October 10, 2026

सोलर प्लांट में चोरी की कोशिश एक आरोपी को पकड़ा

October 10, 2026

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत से प्रशासन का इनकार

October 10, 2026

हाईकोर्ट ने दो बच्चों की मां को लिव-इन पार्टनर के साथ रहने की दी आजादी

October 10, 2026

कृषि विवि में बनी पश्चिमी राजस्थान की पहली अत्याधुनिक प्लांट टिश्यू कल्चर लैब

October 10, 2026

कई थानों में वांछित नकबजन आई-10 कार के साथ पकड़ा गया

October 10, 2026

जोधपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का दूसरे फेज का टेंडर जारी

October 10, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

October 10, 2026