रेलवे ट्रैक पार करते ट्रेन की चपेट में आने से मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे ट्रैक पार करते ट्रेन की चपेट में आने से मौत। शहर के सांगरिया स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास में रेलवे ट्रैक पार करते एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इस बारे में मृतक के पुत्र की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन को सुपुर्द किया गया।
सेंट्रल जेल के बाथरूम में मिला मोबाइल सिम
कुड़ी पुलिस ने बताया कि झालामंड निवासी अरूण राव ने मर्ग में रिपोर्ट दी कि उसके पिता भारती राव सांगरिया रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज के नीचे पटरी पार कर रहे थे।
तब अचानक से आई ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। कुड़ी पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया।
