महिला के मुंह पर स्प्रे कर बेहोश किया घर से सोने चांदी के आभूषण और 2.27 लाख रुपए चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला के मुंह पर स्प्रे कर बेहोश किया घर से सोने चांदी के आभूषण और 2.27 लाख रुपए चोरी। झंवर थाना क्षेत्र के दईपड़ा खींचियान गांव में घर में अकेली महिला को स्प्रे कर बेहोश करने के बाद सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता वरजू कंवर पत्नी सुजानसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के अनुसार 29 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थी। तब दो महिलाएं घर के गेट पर आई। महिला के बाहर आने पर दोनों ने उसके मुंह पर स्प्रे कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। करीब एक घंटे बाद होश आने पर उसने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था।
देर रात निजी बस के पीछे घुसा ट्रक ट्रोला आग लगी
पीड़िता ने अपने देवर को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर में रखे आभूषण और नकदी गायब थे। रिपोर्ट में करीब 2 तोला सोने के कानों के आभूषण,आधा तोला सोने का मांदलिया, आधा तोला सोने की अंगूठी,करीब 30 तोला चांदी की पायल तथा 2 लाख 27 हजार रुपए नकद चोरी होने की बात कही गई है।
झंवर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच उपनिरीक्षक मनोज कुमार मीणा को सौंपी है। पुलिस मामले में संदिग्ध महिलाओं की तलाश और घटना की जांच कर रही है।
