महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढा 2 अक्टूबर को जोधपुर आएंगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढा 2 अक्टूबर को जोधपुर आएंगे। महाराष्ट्र के कौशल, रोजगार,उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगलप्रभात लोढा 2 अक्टूबर को जोधपुर आएंगे।

मुख्यमंत्री ने दिया पंचायत चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का मंत्र

निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार लोढा शुक्रवार 2 अक्टूबर को दोपहर 12:55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

वे रात्रि 8:30 बजे जोधपुर स्थित होटल रेडिसन रेजीडेंसी रोड पहुंचेंगे। लोढा शनिवार,3 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे सड़क मार्ग से नाकोड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ,बालोतरा के लिए प्रस्थान करेंगे।