पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता। पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी जारी होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को लूणी एवं बिलाड़ा विधानसभा सहित जोधपुर देहात व फलोदी जिला कांग्रेस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जोधपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव करण सिंह उचियारड़ा से उचियारड़ा जनसेवा केन्द्र पर मुलाकात की।
दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद
कार्यकर्ताओं ने पंचायत समिति सदस्य,जिला परिषद सदस्य एवं प्रधान पद के लिए दावेदारी को लेकर स्थानीय समीकरणों पर चर्चा की। इस दौरान उचियारड़ा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
आगामी चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करें,संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा। मुलाकात के दौरान हुक्म सिंह अजीत, भीखसिंह खारड़ा,श्रवणसिंह सिसोदिया,दशरथ सिंह नरूका, जितेंद्रसिंह उचियारड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
