पल्स 2के26 में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने जीते 30 पदक
12 स्वर्ण,4 रजत और 14 कांस्य पदक जीते -प्रतिष्ठित वाल्हल्ला ट्रॉफी भी हासिल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पल्स 2के26 में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज ने जीते 30 पदक। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,नई दिल्ली की ओर से आयोजित देश के प्रमुख चिकित्सा महोत्सव पल्स 2के26 में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 30 पदक हासिल किए। इनमें 12 स्वर्ण, 4 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं।
कॉलेज ने सर्वाधिक ट्रॉफी,पदक और प्रमाण- पत्र हासिल करने के साथ प्रतिष्ठित वाल्हल्ला ट्रॉफी- पल्स 2के26 में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का सम्मान भी अपने नाम किया।
डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. बीएस जोधा ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विश्व मैत्री दिवस 27 को, तैयारियां शुरू
उन्होंने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स,तैराकी,लॉन टेनिस,गोला फेंक,जैम और पल्स गॉट टैलेंट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सफलता में डॉ.एफएस. भाटी,डॉ.कमल खिची, डॉ.अरुण और डॉ.मनोज का मार्गदर्शन रहा।
संकाय समन्वयक डॉ. मनीष परिहार एवं डॉ. समता गोयल तथा छात्र समन्वयकों मनन गोयल, गार्विता गुप्ता,यशवेंद्र सिंह राठौड़ और हिमांशी घुनावत ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न स्पर्धाओं में हिमांशी घुनावत,मनन गोयल,टोयाशी,अखिला गुप्ता,चिराग शर्मा, यशवेंद्र सिंह राठौड़, पेशल मधुकर, इप्शिता चौधरी,गार्विता गुप्ता, पिंटू और आदित सक्सेना ने पदक जीतकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया।
क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण:-
प्रतियोगिता में एसएन मेडिकल कॉलेज की क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम की कप्तानी हिमांक सैनी ने की। टीम में डॉ. राहुल शेखावत,हरिराम, अजय जोंवाल,अंकित मीणा,मनोज यादव, विकास मीणा,अनंत शर्मा,हरिव्येश पटेल, वीरेंद्र नवारिया,नकुल शर्मा और सचिन शर्मा शामिल रहे। पल्स 2के26 में एसएन मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की इस सफलता ने कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।विद्यार्थियों के प्रदर्शन में उनकी प्रतिभा,मेहनत और टीम भावना का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला।
