Doordrishti News Logo

विश्व मैत्री दिवस 27 को, तैयारियां शुरू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व मैत्री दिवस 27 को, तैयारियां शुरू। महावीर जैन नवयुवक मण्डल एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की ओर से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व मैत्री दिवस का आयोजन 27 सितम्बर को खरतरगच्छ सेवा संस्थान,(श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ) उद्यान अपार्टमेंट के पास,21 सेक्टर मोड,पाल रोड पर रखा गया है।

समिति के सचिव धीरज कुमार रांका व मीडिया प्रभारी प्रवीण सुराणा ने बताया कि इस अवसर पर जोधपुर में विराजित जैन संतों,मुनिराजों एवं विदुषी महासतियां साध्वीवृंदों द्वारा 27 सितंबर को खरतरगच्छ सेवा संस्थान के प्रांगण में सुबह 8.30 बजे से क्षमा एवं मैत्री के पावन आदर्शो पर सारगर्भित प्रवचन होंगे।

खारिया खंगार से शुरू हुआ चूना पत्थर का नया रेल यातायात

जोधपुर के विभिन्न जैन स्थानकों में विराजित आचार्य विजय चिदानंद सुरिश्वर महाराज,आचार्य हीराचंद्र महाराज, अनुयोगाचार्य आदर्शरत्न सागर,पूर्वरत्न विजय, औचित्यरत्न विजय,सुमतिमुनि,ललित प्रभ सागर,चंद्रप्रभ सागर, साध्वी जिनशीशु प्रज्ञाश्री, साध्वी दर्शन प्रभाश्री, साध्वी पूर्ण प्रज्ञाश्री, साध्वी पुण्यरेखाश्री, साध्वी रत्नमालाश्री आदि साधु-साध्वीवृंदों से विश्व मैत्री दिवस पर पधारने की विनती की गई है।

इस हेतु सभी तैयारियां जोरों पर चल रही है। समिति अध्यक्ष बलवंत खिंवसरा,संयोजक नीरज सामसुखा व महावीर जैन ने बताया कि मैत्री दिवस को सफल बनाने के लिए अलग अलग कार्य समितियों का गठन कर कार्यभार सौंपा गया है। इनके साथ सभी सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।