जिले की 6 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए 16 अभ्यर्थियों के 17 नामांकन वैध
- नगर निकाय चुनाव- 2026
- पीपाड़ शहर,बिलाड़ा, भोपालगढ़, बालेसर सत्ता,तिंवरी एवं मथानिया में किसी भी अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त नहीं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिले की 6 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए 16 अभ्यर्थियों के 17 नामांकन वैध। नगर निकाय आम चुनाव- 2026 के तहत जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए 16 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत सभी 17 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। किसी भी अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त नहीं हुआ है।
निकायवार नामांकन की स्थिति
पीपाड़ शहर नगर पालिका,जिसमें 35 वार्ड हैं,में अध्यक्ष पद के लिए 2 अभ्यर्थियों ने 2 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 40 वार्ड वाली बिलाड़ा नगर पालिका में 3 अभ्यर्थियों ने 3 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। 25 वार्ड वाली भोपालगढ़ नगर पालिका में 5 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
जिले भर में जला आशीर्वाद का दीया
इसी प्रकार 25-25 वार्ड वाली बालेसर-सत्ता, तिंवरी एवं मथानिया नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्येक निकाय में 2-2 अभ्यर्थियों द्वारा 2-2 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।
संवीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत जिले की सभी 6 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 अभ्यर्थियों की स्थिति निर्धारित हुई है।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके पश्चात अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जा सकेगा।
