पशु आहार कारोबारी के बैंक खाते से 5 लाख पार
- पुलिस ने कराए 2.66 लाख होल्ड
- बगैर ओटीपी नंबर के खाते से दो बार में रकम पार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पशु आहार कारोबारी के बैंक खाते से 5 लाख पार। पशु आहार का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते से दो बार में पांच लाख रुपए पार हो गए। उसके पास कोई ओटीपी नंबर भी नहीं आया था। खाते से रुपए निकलने की जानकारी मिलते ही पीडि़त ने साइबर पोर्टल के साथ विवेक विहार पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 2.66 रुपए होल्ड करवा दिए। घटना 14 सितंबर की है। मामले में विवेक विहार थानाधिकारी भवानी सिंह तफ्तीश कर रहे हैं।
थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि बालाजी नगर विवेक विहार निवासी सुनील पुत्र हापूराम विश्रोई पशु आहार का काम करता है।
दुबई भेजने के नाम पर युवक से एक लाख की ठगी
14 सितंबर को उसके बैंक खाते से दो बार में पांच लाख रूपए पार हो गए। किसी शातिर ने बगैर ओटीपी नंबर भेजे दो बार में यानी पहले 1 लाख फिर 4 लाख रुपए निकाल लिए। पता लगने पर उसके द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दिए जाने के साथ थाने में केस दर्ज कराय गया।
थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके 2.66 लाख रूपए भी होल्ड करवाए है। अन्य रकम वापसी के प्रयास जारी है। मामला आईटी एक्ट में दर्ज किया गया है।
