दुबई भेजने के नाम पर युवक से एक लाख की ठगी
वीजा,टिकट का झांसा देकर रकम ऐंठी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुबई भेजने के नाम पर युवक से एक लाख की ठगी। शहर के निकट झंवर स्थित लूणावास खारा गांव में युवक को दुबई भेजने और रोजगार वीजा दिलाने के नाम पर करीब एक लाख रूपए हड़प लिए गए। पीडि़त ने अब झंवर थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
झंवर पुलिस ने बताया कि विष्णु की ढाणी निवासी रमेश पुत्र राजाराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 28 जून 2026 को उसकी दुबई जाने को लेकर घेवड़ा निवासी श्याम शर्मा से व्हाट्सऐप पर बातचीत हुई। इसके बाद 30 जून से अलग- अलग तारीखों में फोन-पे के जरिए कुल करीब एक लाख रुपये भेजे गए।
घर का ताला खोले बिना लाखों के जेवर व नकदी चोरी
आरोपी ने रोजगार वीजा दिलाने और दुबई भेजने का भरोसा दिलाया तथा परिवादी और उसकी पत्नी के मूल पासपोर्ट भी जमा करवा लिए। रिपोर्ट के मुताबिक रकम लेने के बाद आरोपी ने दो दिन में वीजा और टिकट तैयार होने की बात कही, लेकिन बाद में लगातार तारीखें देता रहा।
परिवादी का आरोप है कि पासपोर्ट और रकम वापस मांगने पर भी उसे लगातार आश्वासन दिए जाते रहे। 12 सितंबर को भी व्हाट्सऐप पर संपर्क किया गया,लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। झंवर पुलिस ने मामला दर्ज कर अब अग्रिम जांच आरंभ की है।
