कम संसाधन में भी चलेगा AI

IIT जोधपुर में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए व्यावहारिक AI सिस्टम पर शोध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कम संसाधन में भी चलेगा AI । आईआईटी जोधपुर में ऐसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम विकसित करने पर शोध किया जा रहा है,जिन्हें अस्पताल,फैक्ट्री या कम इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थानीय स्तर पर चलाया जा सके।

शोध का मुख्य उद्देश्य AI को कम कंप्यूटिंग संसाधनों में तेज और व्यावहारिक बनाना है, ताकि बेहतर कनेक्टिविटी पर निर्भरता कम हो सके।

तीन क्षेत्रों पर आधारित शोध
यह शोध तीन आपस में जुड़े क्षेत्रों को मिलाकर किया जा रहा है।
1.Multimodal Learning: AI को तस्वीर,टेक्स्ट,आवाज और डेटा जैसी अलग- अलग तरह की जानकारी को एक साथ समझने में सक्षम बनाना।

2.Efficient AI: AI मॉडल को कम संसाधनों में तेज और व्यावहारिक तरीके से चलाने योग्य बनाना।

3.AI Agents: ऐसे सिस्टम जो केवल सवाल का जवाब न दें,बल्कि उपलब्ध जानकारी,टूल्स और संदर्भ का इस्तेमाल कर पूरे काम को पूरा करने में मदद करें।

एनसीसी कैडेट रुद्राक्षी राठौड़ को स्वर्ण पदक

आईआईटी जोधपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिव्या सक्सेना ने कहा, हमारा उद्देश्य ऐसे AI सिस्टम विकसित करना है जो अलग-अलग स्रोतों से मिलने वाली जानकारी को समझ सकें और सीमित संसाधनों में भी काम कर सकें। AI का भविष्य केवल बड़े मॉडल बनाने में नहीं,बल्कि AI को किफायती,बड़े स्तर पर इस्तेमाल योग्य, सुरक्षित और जरूरत की जगह पर उपयोगी बनाने में भी है।

उन्होंने कहा कि हम ऐसे AI सिस्टम बनाना चाहते हैं जो केवल जवाब देने तक सीमित न रहें,बल्कि जानकारी और टूल्स को जोड़कर लोगों को वास्तविक जीवन के काम पूरे करने में मदद करें।

यह शोध AI को केवल जानकारी देने वाली तकनीक से आगे ले जाकर लोगों,संस्थानों और समाज के लिए एक व्यावहारिक सहायता प्रणाली के रूप में विकसित करने की दिशा में केंद्रित है।