एनसीसी कैडेट रुद्राक्षी राठौड़ को स्वर्ण पदक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एनसीसी कैडेट रुद्राक्षी राठौड़ को स्वर्ण पदक। सूर्यनगरी निवासी एनसी सी कैडेट रुद्राक्षी राठौड़ ने दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर में स्वर्ण पदक हासिल किया। यह स्वर्ण पदक रुद्राक्षी राठौड़ को शिविर में हुई जजिंग डिस्टेंस एवं फील्ड सिग्नल (जेडीएफएस) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रदान किया गया।

सूर्यनगरी में सरदार समंद रोड स्थित श्याम विहार क्षेत्र निवासी कुलदीप सिंह राठौड़ (नाड़सर) की प्रतिभाशाली पुत्री रुद्राक्षी राठौड़ अभी सोफिया कालेज, अजमेर में अध्ययनरत है। कालेज में 5 राज गर्ल्स एनसीसी बटालियन की कैडेट रहते हुए रुद्राक्षी राठौड़ अभी हाल ही दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर में शामिल हुई।

सड़क हादसों में घायल दो की मौत

इस शिविर में हुई जजिंग डिस्टेंस एवं फील्ड सिग्नल(जेडीएफएस) प्रतियोगिता में रुद्राक्षी राठौड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रथम रहने पर रुद्राक्षी राठौड़ को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि जोधपुर जिले की भोपालगढ तहसील के गांव नाड़सर निवासी सेवानिवृत स्कूल व्याख्याता गोविन्द सिंह राठौड़ की पौत्री रुद्राक्षी राठौड़ ने पूर्व में सेंट पैट्रिक विद्या भवन, जोधपुर में अध्ययनरत रहते दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लेती रही।