सड़क हादसों में घायल दो की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसों में घायल दो की मौत। कमिश्ररेट के सरदारपुरा और झंवर पुलिस थाना क्षेत्र में हुए सडक़ हादसों में घायल दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द किए।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि चांदपोल गेट के बाहर शिव भवन निवासी दीपक सोनी पुत्र सत्य नारायण सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 9 सितंबर को स्कूटी सवार उसके दादाजी को सांघी पेट्रोल पंप के पास में किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे वे घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
श्रद्धापूर्वक मनाई ऋषि पंचमी,ऋषियों व पूर्वजों का किया तर्पण
दूसरी तरफ झंवर पुलिस ने बताया कि उत्तेसर लूणी निवासी रूपाराम पुत्र देवाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई जितेंद्र बाइक लेकर धवा गांव की सरहद से निकल रहा था। तब एक कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी।हादसे में उसका भाई जितेंद्र घायल हो गया,जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। झंवर पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
