ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल
रामदेवरा से लौट रहे थे गुजरात के तीनों श्रद्धालु
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल। देचू थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 125 और मेगा हाईवे पर तुलसी पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात एक ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में इको गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इको गाड़ी में गुजरात के छोटा उदयपुर निवासी गोविंद,विक्रम और हितेश भाई सवार थे। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से देचू उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जोधपुर रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक
सूचना मिलने पर देचू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को सडक़ से हटाकर यातायात फिर से शुरू करवाया। इको गाड़ी रामदेवरा से दर्शन कर गुजरात लौट रही थी, जबकि ट्रैक्टर जोधपुर से रामदेवरा की तरफ जा रहा था। देचू पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
श्रद्धालुओं से भरी पिक अप पलटी,7 घायल
पोकरण के लवा गांव के पास मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 7 श्रद्धालु घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक,ये सभी वाल्मीकि समाज के लोग थे।वे जोधपुर से रामदेवरा बाबा की समाधि के दर्शन करने गए थे और वापस जोधपुर लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पोकरण से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को पोकरण जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जोधपुर रेफर कर दिया गया।
