Doordrishti News Logo

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा। शहर के रातानाडा स्थित एमबीएम यूनिवर्सिटी में एक छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। छात्र पर लोहे का पाइप,डंडों आदि से हमला किया गया,जिससे वह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बारे में पीडि़त की तरफ से रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है। नामजद लोगों के खिलाफ अब अनुसंधान किया जा रहा है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि बंगला नगर नयासर बीकानेर निवासी मोहित गोदारा पुत्र प्रहलादराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह एमबीएम यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत है।अन्य छात्र आर्यन, कमल,गौतम,परीक्षित आदि ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया।

नवजात बालिका को जिंदा बैग में छोड़ गया अंजान शख्स

आरोप है कि उसे लोहे के पाइप और डंंडों आदि से पीटा गया। पुलिस ने बताया कि मारपीट में मोहित चोटिल हुआ है। जिसका अस्पताल में मेडिकल कराया गया। नामजद आरोपियों के खिलाफ अब जांच की जा रही है। आरंभिक तौर पर पता लगा कि इनके बीच कोई पुराना विवाद है। आरोपी हाथ नहीं लगे हैं।