उम्र नहीं जिम्मेदारी खींच लाती है बूथ तक

  • बुजुर्गों में उत्साह
  • परिजन के साथ पहुंचे मतदान करने
  • कोई ह्वील चेयर पर,कोई लाठी टेक कर तो कोई पहुंचे वॉकर पर
  • लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा और जिम्मेदारी का दिया परिचय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उम्र नहीं जिम्मेदारी खींच लाती है बूथ तक। नगर निगम आम चुनाव-2026 में बुजुर्ग मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

प्रातः 10 बजे तक 19.97 प्रतिशत मतदान

शहर के मोंटेसरी चाइल्ड सेंटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल,पुराना सीबीआई कार्यालय,शिप हाउस स्थित मतदान केंद्र पर वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20 ई के एसेंट स्कूल में 97वर्षीय बद्री विशाल हर्ष वॉकर से वोट देने पहुंचे। हाउसिंग बोर्ड के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में 74 वर्षीय घनश्याम ह्वील चेयर पर वोट देने आए।

इसी प्रकार अंदाराम स्कूल में 64 वर्षीय महिला को 67 वर्षीय पुरुष ह्वील चेयर पर वोट देने लाए।
कोई लाठी के सहारे पहुंचा तो कोई परिजनों का हाथ पकड़ कर वोट देने आकर लोकतंत्र के हवन में आहुति दी। कई बुजुर्ग ह्वील चेयर पर पहुंचे और मतदाताओं के कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

80 से 97 वर्ष की उम्र के कई मतदाताओं ने कहा कि जब तक सांस है,तब तक वोट करना हमारी जिम्मेदारी है। मतदान केंद्र पर मौजूद युवा मतदाताओं के लिए बुजुर्गों का यह जज्बा प्रेरणा बन गया। अधिकारियों ने भी वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई,ताकि उन्हें मतदान में कोई परेशानी न हो। बुजुर्गों का जज्बा प्रेरणा देता है कि लोकतंत्र में उम्र मायने नहीं रखती, जिम्मेदारी बोलती है।