ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

  • नगर निकाय चुनाव- 2026
  • चुनाव सामग्री वितरण की व्यापक व्यवस्था

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान रवाना। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम, जोधपुर में 11 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए नियुक्त मतदान दलों को गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (पुरुष), जोधपुर से अंतिम प्रशिक्षण के उपरांत ईवीएम,रिकॉर्ड एवं अन्य आवश्यक निर्वाचन सामग्री प्रदान कर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदान दलों की रवानगी एवं निर्वाचन सामग्री वितरण के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। यहां नगर निगम के सभी 100 वार्डों के मतदान दलों को वार्ड एवं मतदान केंद्रवार निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ईवीएम सहित आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करवाई गई। मतदान पश्चात मतदान दलों का संग्रहण स्थल भी राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय,जोधपुर निर्धारित किया गया है।

मतदान दलों की बैठक,अंतिम प्रशिक्षण एवं ड्यूटी वितरण व्यवस्था
इसके लिए वार्ड 1 से 10 के मतदान दलों की बैठक टेंट संख्या 1,वार्ड 11 से 20 की टेंट संख्या 2,वार्ड 21 से 30 की टेंट संख्या 3,वार्ड 31 से 40 की टेंट संख्या 4,वार्ड 41 से 50 की टेंट संख्या 5,वार्ड 51 से 60 की टेंट संख्या 6, वार्ड 61 से 70 की टेंट संख्या 7,वार्ड 71 से 80 की टेंट संख्या 8,वार्ड 81 से 90 की टेंट संख्या 9 तथा वार्ड 91 से 100 के मतदान दलों की बैठक टेंट संख्या 10 में आयोजित की गई। अंतिम प्रशिक्षण एवं निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मतदान दलों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कार्मिकों से ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने,निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया एवं प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करने को कहा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने, मतदान दलों के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related posts:

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026