Doordrishti News Logo

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

  • लिव इन का सर्टिफिकेट बनाने आया युगल
  • अपहृत युवक को गांव ले जाकर पीटा
  • नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण। शहर के कचहरी परिसर से मंगलवार की दोपहर में एक युवक का अपहरण कर लिया गया। युवक का भाई किसी महिला के साथ लिव इन का सर्टिफिकेट बनाने के लिए आया था। तब उसके भाई का कुछ लोग गाडिय़ों में आए और अपहरण कर ले गए।

उसे गांव ले जाकर पीटा गया। इस बारे में पीडि़त युवक के चाचा की तरफ से नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है। उदयमंदिर थानाधिकरी सुरेश चौधरी ने बताया कि खेड़ापा का एक युवक किसी महिला के साथ मंगलवार की सुबह कचहरी परिसर आया था। युवक के साथ उसका भाई भी था।

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार

युवक महिला के साथ कोर्ट परिसर में वकील से बात अथवा काम के लिए अंदर गया था। तब युवक का भाई बाहर ही था। इस बीच कुछ लोग कोर्ट पहुंचे और युवक का अपहरण कर अपने साथ गांव लेकर गए। बताया जाता है कि वहां पर उसके साथ मारपीट की गई और फिर छोड़ दिया गया।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी के अनुसार पीडि़त युवक के चाचा की तरफ से अब कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस अब नामित आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुटी है। केस मंगलवार को ही दर्ज कराया गया।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार

September 9, 2026