क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार
साइबर क्राइम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार। शहर में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। शातिर ठग ने उसे क्रेडिट कार्ड की जानकारी के लिए एपीके फाइल डाउनलोड करवाई और खाते से 1.27 लाख रुपए पार कर लिए। पीडि़त की तरफ से अब मंडोर थाने में रिपोर्ट दी गई है। घटना कुछ रोज पहले की बताई जाती है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि चुतरावता का बेरा शिवम पैलेस के सामने रहने वाले बालूराम पुत्र गजराज सिंह गहलोत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि किसी शातिर ने उसके क्रेडिट कार्ड के लिए कॉल किया और फिर एपीके फाइल को भेजा। उसके द्वारा फाइल को ओपन किए जाने पर बाद में उसके बैंक एकाउंट से तीन बार में 1.27 लाख रूपए पार कर लिए गए।
जोधपुर जिले में 86.23 प्रतिशत मतदान
रुपए निकलने की जानकारी होने पर पहले उसने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी। अब मंडोर पुलिस ने साइबर ठगी के चलते धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
