लालकुआं-राजकोट पूजा स्पेशल का 30 नवंबर तक संचालन
- पूजा स्पेशल के 9 फेरे बढ़ाए
- जोधपुर मंडल के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लालकुआं-राजकोट पूजा स्पेशल का 30 नवंबर तक संचालन। दीपावली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लालकुआं- राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक पूजा स्पेशल के 9 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं। इससे जोधपुर मंडल के यात्रियों को भी त्योहार के दौरान आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर घोसी समाज का कांग्रेस के बहिष्कार का ऐलान
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार,ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट स्पेशल के 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक तथा ट्रेन संख्या 05046 राजकोट- लालकुआं स्पेशल के 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 9-9 अतिरिक्त फेरे संचालित होंगे। ट्रेन जोधपुर होकर संचालित हो रही है।
उन्होंने बताया कि ट्रेन 05045 प्रत्येक रविवार को लालकुआं से रवाना होकर सोमवार सुबह 5.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी और 5.50 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05046 प्रत्येक सोमवार को राजकोट से चलकर मंगलवार सुबह 9.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी और 9.50 बजे रवाना होगी।
रेलवे के अनुसार,ट्रेन के संचालन समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, जालोर,समदड़ी, लूनी,जोधपुर,गोटन,मेड़तारोड,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,नावा सिटी,फुलेरा और जयपुर सहित निर्धारित स्टेशनों से होकर संचालित हो रही है तथा इन स्टेशनों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
अतिरिक्त फेरों से दीपावली के दौरान यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अलावा अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और त्योहार पर घर आने-जाने में सुविधा होगी।
