Doordrishti News Logo

घर मे झाडू पोंछा के बहाने आभूषण चुराने वाली महिला गिरफ्तार

दो हजार किलोमीटर दूर कहलगांव भागलपुर बिहार से महिला को पकड़ा गया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर मे झाडू पोंछा के बहाने आभूषण चुराने वाली महिला गिरफ्तार। कमिश्ररेट की देवनगर पुलिस ने जुलाई माह में कांतिनगर पाल रोड पर एक घर में झाडू पोंछा के बहाने आभूषण चुराने वाली महिला को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की तलाश के लिए पुलिस ने फील्ड इंटेलीजेन्स एवं आसूचना संकलन से यह सफलता पाई।

लालकुआं-राजकोट पूजा स्पेशल का 30 नवंबर तक संचालन

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया,डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देशानुसार एंव अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पश्चिम प्रवीण कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त प्रतापनगर नतीशा जाखड़ के सुपरविजन में कान्ति नगर पाल रोड से नौकर बनकर महिलाओं द्वारा परिवादी के मकान से सोने-चांदी के आभुषण चोरी करने की वारदात के खुलासे के लिए देवनगर थानाधिकारी कमल किशोर सुथार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

घटनास्थल के आस-पास एवं जोधपुर शहर के मुख्य चौराहें, बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन के सीसी टीवी फुटेज चैक कर बीटीएस डाटा का विश्लेषण कर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आसूचना एवं तकनीकी डेटाबेस के आधार पर जोधपुर शहर से करीबन 2000 किलोमीटर दूरी पर स्थित कहलगांव भागलपुर बिहार से महिला शोभा देवी को डिटेन कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।

यह है मामला 
गत 30 जुलाई को कांति नगर धनवंतरी अस्पताल के पीछे मुदित मंगल की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि 28 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे कान्ति नगर पाल रोड जोधपुर से दो महिलाएं जो अपने आपको मां बेटी बता रही थी,मां का नाम नीलम, बेटी का नाम काजल बताया तथा मेरे घर में नौकरी झाडू-पोंछा व बर्तन धोने का काम मांगा था। मैं व मेरी पत्नी दोनों काम से घर से बाहर चले गए,पीछे मेरी बुजुर्ग माताजी थी,इसी मौके का फायदा उठाकर उन्होने मेरे घर से नौकर बनकर सोने-चांदी के आभुषण चोरी कर ले गई।

दो हजार किलोमीटर तक तलाश की 
पुलिस ने शहर से करीबन 2000 किलोमीटर दूरी पर स्थित कहलगांव भागलपुर बिहार से शोभा देवी शाह को गिरफ्तार कर लिया।