आठ सौ ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आठ सौ ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को पकड़ा। शहर की बोरानाडा पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 810 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
भाई के दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि एग्रो फूड पार्क के पास में पुलिस ने गश्त में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसके पास तलाशी लिए जाने पर 810 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी विष्णु की ढाणी लूणावास निवासी पुखराज को गिरफ्तार कर लिया गया।
