Doordrishti News Logo

जाली दस्तावेज से बैंक खाते से 4.42 लाख पार

साइबर फ्रॉड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जाली दस्तावेज से बैंक खाते से 4.42 लाख पार। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की तरफ से कमिश्ररेट के थानों से संबंधित साइबर ठगी के केस रैफर किए जा रहे है। साइबर ठगों का शिकार बने लोगों की रिपोर्ट अब यहां संबंधित थानों में दर्ज हो रही है। एक बार फिर से राजीव गांधी नगर थाने में जीरो नंबर एफआई आर पर साइबर की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

पीडि़त को जाली दस्तावेज से 4.42 लाख ठगने का मामला सामने आया है। 31 अगस्त को मिली रिपोर्ट पर अब पुलिस ने जांच आरंभ की है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि केरू स्थित रामदेव कॉलोनी के रहने वाले आदम खां पुत्र जीवराज खां की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसके किसी शख्स द्वारा ऑनलाइन जाली दस्तावेज भेजकर फ्रॉड किया गया।

रात को सूने मकान से जेवरात चोरी,सामान की तोड़फोड़

ऑनलाइन उसके खाते से 4 लाख 42 हजार 592 की निकासी कर ली गई। बाद में पता लगने पर उसने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी थी। एसओजी की तरफ से मामला जीरो नंबर एफआईआर के तहत अब राजीव गांधी नगर थाने में भेजा गया है।
थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह की तरफ से तफ्तीश की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी इसी थाने में तीन चार प्रकरण दर्ज हो रखे है।