भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

भारतीय संस्कृति के प्रति दिखा उत्साह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग।भारत विकास परिषद,जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित भारत को जानो लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

शाखा सचिव राजेन्द्र कुमार मंत्री ने बताया कि जोधपुर मुख्य शाखा के तत्वावधान में शहर के कुल 37 विद्यालयों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परीक्षा में कनिष्ठ वर्ग के 1511 एवं वरिष्ठ वर्ग के 2724,इस प्रकार कुल 4235 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।

प्रकल्प संयोजक गोविन्दराम डागा ने बताया कि संत देवाराम पब्लिक स्कूल में आयोजित परीक्षा केंद्र का भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राधेश्याम रंगा,क्षेत्रीय संगठन सचिव जेपी शर्मा एवं प्रांतीय महासचिव दिनेश पेड़ीवाल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय स्तर से लेकर प्रांतीय,क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर तक किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के गौरवशाली इतिहास,संस्कृति, परंपराओं,महापुरुषों एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति ज्ञान और जागरूकता का विकास करना है।

परीक्षा के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रकल्प संयोजक गोविन्दराम डागा एवं उनकी पूरी टीम,सभी 37 विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं स्टाफ का भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा परिवार की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Related posts:

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026