हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत
गरीब परिवार ने शव को हिन्दू सेवा मंडल को सौंपा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत। शहर के सरदारपुरा इलाके में दो दिन पहले एक युवक को संदिग्ध हालात में बीमार होने पर उसे एंबुलैंस 108 की मदद से एमजीएच में भर्ती कराया गया था। उसकी मौत हो गई। मृतक हनुमानगढ़ के पीलीबगा का रहने वाला था।
परिवार आज जोधपुर पहुंचा मगर दाहसंस्कार में समर्थ नहीं होने पर शव को हिन्दू सेवा मंडल करवाया गया। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि दो तीन दिन पहले हनुमानगढ़ के पीलीबगा निवासी मनोज नाम के शख्स को एंबुलैंस 108 ने बीमारी की हालत में एमजीएच में भर्ती कराया था। मगर उसकी मौत हो गई।
पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी
पहचान के साथ उसके परिजन को सूचना दी गई। परिवार के लोग आज जोधपुर पहुंचे मगर वे दाह संस्कार में समर्थ नहीं होने से शव को हिन्दू सेवा मंडल को सौंपे जाने का आग्रह किया। अब हिन्दू सेवा मंडल उसका अंतिम संस्कार कराएगा।
