जोधपुर में रह रहे नेपाली समाज ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि

  • नेपाल बाढ़ त्रासदी
  • आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
  • “सेवा ही परमो धर्मः”-परदेश में रहकर भी नहीं भूले अपनी माटी का फर्ज
  • दुःख में मदद का हाथ, जुटाए 35,751 रुपए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में रह रहे नेपाली समाज ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि। नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदय विदारक त्रासदी में कई लोगों ने अपना जीवन खो दिया। अपनों के बिछोह के इस दुःखद समय में जोधपुर में रह रहे नेपाली भाई-बहनों ने इंसानियत और एकजुटता की अनूठी मिसाल पेश की है।

हिमालय की दर्दभरी पुकार: रोक दो अब अत्याचार

जोधपुर में विभिन्न क्षेत्रों-फैक्ट्रियों,घर,कोठी,होटल, गेस्ट हाउस आदि में कार्यरत समस्त नेपाली भाई-बहनों ने बुधवार को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया।

सभा के दौरान बाढ़ त्रासदी में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया और ईश्वर से पीड़ित परिवारों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। पूरे माहौल में गम और संवेदना का भाव था।

दुःख में मदद का हाथ,जुटाए 35,751 रुपए
केवल प्रार्थना ही नहीं, नेपाली समाज ने सेवा का संकल्प भी लिया। सभी ने एकजुट होकर अपनी मेहनत की कमाई से स्वेच्छा से ₹35,751 (पैंतीस हजार सात सौ इक्यावन रुपये) की राहत राशि एकत्र कर नेपाल सरकार को प्रेषित की, ताकि बाढ़ पीड़ितों के उद्धार में छोटा सा सहयोग किया जा सके।

जोधपुर में रह रहे समस्त नेपाली भाई-बहनों का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। यह दर्शाता है कि नेपाली समाज आज भी अपनी संस्कृति,एकता और “सेवा ही परमो धर्मः” के मूल्यों से जुड़ा हुआ है।

इस पुनीत कार्य में अपना बहुमूल्य समय और योगदान देने वाले जोधपुर के समस्त नेपाली जन का आयोजकों ने हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि नेपाली समाज इसी तरह एकजुट बना रहे।

आयोजन में प्रमुख रूप से ये उपस्थित थे 
लाल बहादुर नेपाली,दिलीप नागरी,गणेश बोगटी, खगेन्द्र खड्का, राम साउद बजाल,डम्बर महारा, अमर महारा,कृष्ण बलायर,तेज बहादुर बलायर,इन्द्र बलायर,पदम नागरी,कैलाश खड्का, गणेश खड्का, मान बहादुर खड्का,मान बहादुर नेपाली,भरत नेपाली,शंकर बिक,पुनीत साउद,शंकर आउजी, अर्जुन बिक,हर्क भण्डारी,डबल शाही,गजेन्द्र बोगटी, रमेश नागरी,तारा नागरी,माया बोगटी,माया श्रीमाल, प्रिय बोगटी,छवि नागरी, पुरुषोत्तम बोगटी,लक्ष्मी कठायत,कृष्ण पोख्रेल, कृष्णा,राम बहादुर पोख्रेल, भुवन कठायत, विष्णु थापा,राम बहादुर बलायर, माया तिरुवा, महा ताम्रकार,नन्द राम बलायर,राम बहादुर नगरे,राम ऐर,प्रेम बहादुर नेपाली,प्रकाश नागरी,मीना नेपाली,सानु बोगटी,टिका रावल,लाल बोहरा,केशव रावल,विशाल बोगटी,मैना धामी,नरेश महारा,वीरेन्द्र बोगटी सहित समस्त जोधपुर नेपाली समाज।

Related posts:

You missed