Doordrishti News Logo

राजकीय डेंटल कॉलेज के गार्ड ने फंदा लगाकर दी जान

कॉलेज परिसर के क्लास रूम में लगाया फंदा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजकीय डेंटल कॉलेज के गार्ड ने फंदा लगाकर दी जान।शहर के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में आए राजकीय डेंटल कॉलेज के एक गार्ड में बुधवार को कॉलेज परिसर के क्लास रूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा गया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना को लेकर अग्रिम जांच की जा रही है।

शास्त्रीनगर थाने के एसआई शैतान चौधरी ने बताया कि भगत की कोठी स्थित सुभाष कॉलोनी में रहने वाला 50 वर्षीय प्रभातीलाल पुत्र रामचंद्र यहां शास्त्रीनगर के राजकीय डेंटल कॉलेज में बतौर गार्ड लगा हुआ था। आज दिन में सूचना मिली कि उसने कॉलेज परिसर की तृतीय मंजिल पर क्लास रूम में रस्सी से फंदा लगा लिया है। कॉलेज प्रींसिपल की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची।

एसआई शैतान चौधरी ने बताया कि उसे फंदे से उतरवा कर एमडीएम अस्पताल में भिजवाया गया। उसने आत्महत्या किस कारण से की इस बारे में फिलहाल पता नहीं चला है। पास में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। दिन में शिफ्ट बदलने पर उसके नहीं आने पर घटना का पता लगा। शव का दोपहर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026