सड़क हादसे में दो की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में दो की मौत। कमिश्ररेट के अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई कर शव उनके परिजन को सुपुर्द किए।
मथानिया पुलिस ने बताया कि मेघवालों का बास डांवरा खेड़ापा निवासी देवाराम पुत्र पराराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई जितेंद्र उर्फ जीतू अपने परिचित अनिल के साथ बाइक पर बैठकर बिजारियां बावड़ी से निकल रहा था। तब सामने आवारा पशु संभवत: सांड आ गया और बाइक उससे टकरा गई।
ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
हादसे में पीछे बैठा उसका भाई नीचे गिर गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। देवाराम ने बाइक चालक अनिल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी। पुलिस ने शव को कार्रवाई के अग्रिम जांच आरंभ की है।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि लोरडी देजगरा निवासी विजय पुत्र प्रतापराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई बाइक लेकर रॉयल्टी नाका केरू से निकल रहा था। तब एक अन्य बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई घायल हो गया,जिसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। बाइक नंबर के आधार पर अब जांच आरंभ की गई है।
