परचूनी आइटमों के वेयर हाउस में लगी भीषण आग

  • दस दमकलों ने 50 फेरे कर बुझाई
  • सोमवार तड़के सवा चार बजे मिली सूचना
  • रात दो बजे बंद हुआ था वेयर हाउस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परचूनी आइटमों के वेयर हाउस में लगी भीषण आग। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र प्रथम चरण बासनी रेलवे स्टेशन रोड स्थित सुशील उद्योग के नजदीक सोमवार तडक़े एक परचूनी आइटमों के वेयर हाउस में भीषण आग लग गई।

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

हालांकि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है,मगर लाखों का माल जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट माना जा रहा है। जोधपुर नगर निगम की तकरीबन एक दर्जन दमकलों ने 50 फेरे कर तीन घंटे में इस आग पर काबू पाया।

बासनी फायर स्टेशन के ने बताया कि बासनी प्रथम फेज स्थित बासनी रेलवे स्टेशन-सुशील उद्योग के पास में ब्लैंककीट का वेयरहाउस आया है। जो 100 गुणा 100 से ज्यादा परिसर में बना है। यह वेयर रात डेढ़-दो बजे बंद होता है। सोमवार की तडक़े सवा चार बजे के आस पास यहां पर मौजूद एक चौकीदार को आग लगने का पता लगा।

उसने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया। मगर वह सफल नहीं हो पाया। इस पार बाद में बासनी फायर स्टेशन को सूचना दी गई। तब दो दमकलें वहां भेजी गई,मगर आग की भीषण इतनी तेज की थी और गाडिय़ों को बुलाया गया। बासनी की तीन,शास्त्री नगर-3,सीएचबी-2,एक नागौरी गेट से दमकल को बुलाया गया। दर्जन भर दमकलों ने 50 से ज्यादाा फेरे कर इस आग पर काबू पाया।

फायर स्टेशन प्रभारी प्रशांत सिंह के अनुसार इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट हो सकता है। वेयर हाउस में बड़ी मात्रा में परचूनी सामान भरा था। जिसमें घी-तेल के टीन और कई तरह की सामग्री पड़ी थी। सुबह साढ़े सात बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। ऐहतियात के तौर पर एक दमकल को वहां खड़ा रखा गया है।