कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

  • 12 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश
  • पुलिस ने 180 सीसी टीवी कैमरों के फुटेज खंगाले

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की शास्त्री नगर थाना पुलिस ने कार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि कार के मालिक ने ही इंश्योरेंस का फर्जी क्लेम उठाने के लिए कार चोरी का झूठा मामला दर्ज करवाया था, लेकिन आखिरकार पुलिस की जांच में इस पूरे मामले का खुलासा हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार किया। जहां से कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भिजवाया गया।
मामले में आरोपी शिव पुलिस थाना गोटन जिला नागौर निवासी अर्जुन सिंह पुत्र दलपत सिंह राजपुरोहित और सांवलॉजी कॉलोनी गांव शिवनगर पोस्ट घेवड़ा थाना ओसियां निवासी गणेश वैष्णव पुत्र नाथूदास वैष्णव को गिरफ्तार किया गया।

पूरी कार्रवाई को थानाधिकारी दिनेश लखावत के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। एसआई शैतान चौधरी ने बताया कि थाने पर अर्जुन सिंह ने मामला दर्ज करवाया था। बताया कि वो शास्त्री नगर में हाल फिलहाल रहते हैं और यहां कार ड्राइवर है। उनके पास खुद की भी एक कार है। जो टोयोटा इटिऑस है।

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

इस कार को 27 अगस्त को 10.30 बजे घर के बाहर पार्क किया था। 27 अगस्त को मध्य रात्रि में 2 बजे के करीब अज्ञात चोरों ने उनकी कार चुरा ली। सुबह जब उन्होंने देखा तो कार नहीं मिली। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में पुलिस ने कार चोरी होने की जगह के सीसीटीवी फुटेज चैक किए।

इसके आधार पर पुलिस ने कार चुराने वाले गणेश वैष्णव की पहचान की। जब उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने पूरा राज उगल दिया। गणेश ने पूछताछ में बताया कि दलपत सिंह की टोयोटा कार को कई बार वो चलाकर ले जाता है।

दलपत सिंह ने कार के इंश्योरेंस का पैसा हड़पने के लिए ये प्लान बनाया था। जिसमें कार चोरी होने का मामला दर्ज करवाकर कंपनी से क्लेम उठाया जा सकें। दलपत सिंह ने बताया कि उसकी टोयोटा कार को कभी कभी किराए पर चलाने के लिए ड्राइवर के तौर पर गणेश को भेजता था। उसके साथ मिलकर इस प्लानिंग को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया।

Related posts:

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026