रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

  • पहले अधिकतम पांच सौ रुपए था प्रावधान
  • नहीं चुकाने पर कोर्ट में पेशी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना। रेलवे स्टेशन और रेल परिसर में स्वच्छता प्रभावित करने वाली गतिविधियां अब यात्रियों को महंगी पड़ सकती हैं। रेल मंत्रालय ने ऐसे मामलों में लगने वाली शास्ति को बढ़ाकर एक हजार रुपए कर दिया है। पहले अधिकतम पांच सौ रुपए तक शास्ति का प्रावधान था।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार,रेल मंत्रालय ने 24 अगस्त को भारतीय रेल (रेल परिसर में स्वच्छता को प्रभावित करने वाले क्रियाकलाप हेतु शास्तियां) संशोधन नियम, 2026 की अधिसूचना जारी की।

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से नए नियम प्रभावी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2012 के नियमों के नियम-4 में संशोधन किया गया है। इसके तहत पहले के पांच सौ रुपए तक के प्रावधान के स्थान पर एक हजार रुपए की शास्ति निर्धारित की गई है। यदि संबंधित व्यक्ति शास्ति का भुगतान नहीं करता है तो उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
न्यायालय मामले में दो हजार रुपए तक का जुर्माना अधिरोपित कर सकता है।

स्वच्छता को लेकर बढ़ी जिम्मेदारी
जोधपुर मंडल के जोधपुर,भगत की कोठी, मेड़ता रोड,नागौर,पाली, जैसलमेर और बाड़मेर सहित प्रमुख स्टेशनों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय,फुटओवर ब्रिज और अन्य यात्री क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखना रेलवे की प्राथमिकता है। रेलवे की ओर से समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर यात्रियों को जागरूक किया जाता है।
नए प्रावधान के बाद स्वच्छता प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर अधिक शास्ति होने से नियमों के पालन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026