घरों के बाहर खड़ी तीन बाइक चोरी,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घरों के बाहर खड़ी तीन बाइक चोरी,केस दर्ज। शहर में सक्रिय वाहन चोरों ने तीन घरों के बाहर खड़ी बाइक को चुराया। संबंधित थाना पुलिस ने गाड़ी चोरी के प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
माता का थान पुलिस ने बताया कि रावत नगर निवासी भानूप्रताप सिंह पुत्र पर्वत सिंह ने अपनी बाइक को घर के बाहर खड़ा किया था। जिसे अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। देवनगर पुलिस के अनुसार संतोषपुरा मसूरिया निवासी राकेश पुत्र दिनेश सैन की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई।
दो मंदिरों में चोरों ने सैंध लगाकर दानपेटी और एसी कॉपर पाइप चुराया
जबकि बोरानाडा पुलिस ने बताया कि सांकड सांचोर हाल आरती ग्रीन सिटी पाल रोड निवासी अशोक कुमार पुत्र मंगला राम विश्रोई की बाइक उसके घर के बाहर खड़ी थी जोकि अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। पुलिस अब वाहन चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
