Doordrishti News Logo

दो मंदिरों में चोरों ने सैंध लगाकर दानपेटी और एसी कॉपर पाइप चुराया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो मंदिरों में चोरों ने सैंध लगाकर दानपेटी और एसी कॉपर पाइप चुराया। शहर में धार्मिक स्थल मंदिरों में अब चोरों की नजर है। पिछले दिनों पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ा था। अब फिर दो मंदिरों में चोरी घटनाएं प्रतापनगर और सूरसागर में सामने आई है।

प्रतापनगर पुलिस थाने में शोभावतों की ढाणी कुशल नगर निवासी कल्पेश सिंघवी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि थाना क्षेत्र में नाग देवता का मंदिर आया है। जहां से 23 अगस्त को सात एसी के कॉपर पाइप चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए।

युवक ने गोदाम में फंदा लगाकर दी जान,अन्य हादसों में तीन की मौत

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। दूसरी तरफ सूरसागर पुलिस के अनुसार जीनगर मोहल्ला चांदपोल के बाहर रहने वाले दीन दयाल पुत्र गोविंदराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि क्षेत्र में महादेव मंदिर आया है। जहां से 25 अगस्त को चोरों ने दानपेटी को चुरा लिया। इसमें एक युवक विक्रम को नामजद किया गया है। पुलिस प्रकरण में अब जांच में जुटी है।